यूपी के पहलवानों ने दिखाया अपना दमखम, वाराणसी में आयोजित फेडरेशन कप का दूसरा दिन

0 0
Read Time:5 Minute, 52 Second

वाराणसी।

  • फेडरेशन कप सीनियर कुश्ती में सर्वाधिक 159 अंक हासिल कर टीम चैंपियन

वाराणसी। यूपी की टीम यहां फेडरेशन कप सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में असाधारण प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 159 अंक हासिल कर टीम चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। 153 अंक लेकर दिल्ली दूसरे और 143 अंकों के साथ हरियाणा की टीम तीसरे स्थान पर रही।

गुरुवार को भारतीय कुश्ती संघ के तत्वधान में श्री सर्वेश्वरी समूह अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम द्वार आयोजित फ़ेडरेशन कप (सीनियर) २०२४ बीएचयू के महाराजा विभूति नारायण सिंह इनडोर हाल में चल रही फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम भार वर्ग में मध्य प्रदेश की माधुरी पटेल ने स्वर्ण पदक जीता। चंडीगढ़ की गुंजन को रजत एवं झारखंड की रिम्पा और यूपी की चंचल को कांस्य पदक मिला। उधर, 53 केजी भार वर्ग में मध्य प्रदेश की शिवानी ने स्वर्ण जीता। हरियाणा की कृति को रजत, दिल्ली की शीतल और यूपी की जूली को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 55 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की बबली को स्वर्ण, यूपी की मानसी को रजत व कर्नाटक की ऐश्वर्या एवं राजस्थान की दीक्षा को कांस्य पदक हासिल हुआ। वहीं 57 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली की नेहा ने स्वर्ण पदक पर अपना नाम लिखाया। यूपी की साधना पाल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। राजस्थान की निशा व हरियाणा की शिल्पा को कांस्य पदक मिला।

उधर, 59 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की नितिका को स्वर्ण, यूपी की पूजा यादव को रजत, महाराष्ट्र की आकांक्षा व दिल्ली की उन्नति राठौर को कांस्य पदक हासिल हुआ। वहीं 62 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की रेंशी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मेजबान यूपी की पूजा और महाराष्ट्र की स्रिस्टी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। उधर, 65 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मे यूपी की फ्रीडम यादव ने स्वर्ण पदक पर अपना नाम लिखाया। उन्होंने दिल्ली की पहलवान मंजू को कांटे के मुकाबले में परास्त कर स्वर्ण जीता। मंजू को रजत पदक से संतोष करना पड़ा । कर्नाटक की सुजाता और बिहार की जूही को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। उधर, 68 केजी भार वर्ग में हरियाणा की सारिका ने स्वर्ण, दिल्ली की सुमित्रा ने रजत एवं चंडीगढ़ की दीपिका और राजस्थान की माया ने कांस्य पदक जीता। वहीं 72 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली की श्रृष्टि ने गोल्ड जीता। महाराष्ट्र की रेशमा को रजत, गुजरात की सनोफर और राजस्थान की तनु को कांस्य पदक हासिल हुआ। 76 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली की बिपाशा ने स्वर्ण, राजस्थान की आकृति को रजत, पंजाब की जसप्रीत एवं मध्य प्रदेश प्रांजल को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

इ स मौके पर वर्धा यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो रजनीश शुक्ल, बीएचयू के प्रो एसबीएस राजू, प्रो अभिमन्यु सिंह, प्रो राकेश सिंह, प्रो अर्चना सिंह, डा संदीप राव, डा अनुराग टंडन, डा0 गीता राय, प्रबल राय,अतुल रघुवंशी,संतोष सिंह “बँटी” प्रशांत सिंह,इसके पूर्व आज प्रातः मैट पूजन कार्यक्रम संयोजक राजीव सिंह रानू व कार्यक्रम समन्वयक डा.हरीराम यादव नए किया।सायंकाल अयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू एवं यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह ने विजेता पहलवानों को मेडल, ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए।महिला पहलवानों को संबोधित करते हुए कहाँ की भारत भूमि पर सदा सदा से नारी शक्ति का प्रभुत्व रहा हैं और आज के वर्तमान समय में भी जब ओलंपिक कोटा लेने को हुआ तो हमारी चार बेटिया यहाँ भी देस का मान बढ़ाने का कार्य किया।कार्यक्रम का संचालन प्रताप शंकर दुबे ने किया।कार्यक्रम संयोजक राजीव सिंह रानू ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्रम व स्मृति चिह्न प्रदान कर किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *