दशवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का हुआ विधिवत

0 0
Read Time:4 Minute, 37 Second

मंत्री, विधायक, डीएम, सीडीओ ने लोगो के साथ योग कर प्रेरित किया

योग के मामले में भारत विश्व गुरु है-रविन्द्र जायसवाल

भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया-स्टाम्प मंत्री

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है, उत्तरी गोलार्ध में यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है-डॉ नीलकंठ तिवारी

योग, मनुष्य को दीर्घायु बनाता है

योग सप्ताह सप्ताह 15 से 21 जून तक चलेगा

हर दिन अलग-अलग स्थलों पर योग और विविध कार्यक्रम आयोजित होगे वाराणसी। दशवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 का शुभारंभ आज शुक्रवार को नमो घाट पर जिला प्रशाशन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल और पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल स्वयं उपस्थित रहे। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि योग के मामले में भारत विश्व गुरु है। भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है। यह शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति प्रदान करता है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी ये क्रिया अब विदेशों तक फैल चुकी है। हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है और इस दौरान दुनियाभर के लोग सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते हैं। डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। योग सप्ताह सप्ताह 15 से 21 जून तक चलेगा। हर दिन अलग- अलग स्थलों पर योग और विविध कार्यक्रम आयोजित होगे। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/यूनानी अधिकारी डॉ सरोज शंकर राम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयुष विभाग के अधिकारी कर्मचारियों सहित मौजूद रहे। आयुष मंत्रालय द्वारा जारी योग प्रोटोकॉल का सफल आयोजन हुआ। योग प्रशिक्षक अभय यादव, रक्षा कौर, मनीष पांडे ने सभी को योग प्रोटोकॉल कराया, योग के फायदे बताएं व योग प्रोटोकॉल का संचालन डॉ दीपिका दवे ने किया। योग कार्यक्रम में सहयोगी संस्था गोवर्धन पीठ के समस्त प्रभारी व सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 597 लोगो ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन पारस यादव ने किया। सहयोग में डॉ रजनीश यादव व आयुर्वेद विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *