उड़ीसा के मुख्यमंत्री सपरिवार सोमवार की दोपहर में भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ पुरातात्विक खंडहर परिसर में अशोक की लाट की चमक देख कर अभिभूत हुए
Read Time:1 Minute, 24 Second

वाराणसी। उड़ीसा के मुख्यमंत्री सपरिवार सोमवार की दोपहर में भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ पुरातात्विक खंडहर परिसर में अशोक की लाट की चमक देख कर अभिभूत हुए।मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी सपरिवार दोपहर 1:05 बजे सारनाथ पुरातात्विक संग्रहालय पहुंच कर मुख्य हाल में रखे देश का राष्ट्रीय चिन्ह शीर्ष सिंह को देख उसके इतिहास की जानकारी ली।
इसके बाद संग्रहालय में रखी धर्मचक्र प्रवर्तन मुद्रा में बुद्ध की प्रतिमा,सहित अन्य मूर्तियों को देख इतिहास की जानकारी ली। इसके बाद पुरातत्व खंडहर परिसर में अशोक की लाट की चमक देख कर अभिभूत हो गए।
मंत्री बोल उठे कि उस वक्त भी यहां की कला समृद्ध कला थी। इसके बाद प्राचीन मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर के अवशेष सहित अन्य पुरावशेषों को देख धमेख स्तूप की परिक्रमा की। मंत्री 1 बजकर 50 मिनट पर शहर की ओर चले गए।साभार