राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन, सरयू आरती भी की

0 0
Read Time:1 Minute, 28 Second

अयोध्या, । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को महर्षि बाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंची। जहां प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी पहुंचीं और दर्शन पूजन कर आरती की। हनुमानगढ़ी में उन्हें पुजारी राजू दास ने चांदी की गदा, चांदी का राम दरबार और गाय का प्रतिरूप भेंट किया।

राष्ट्रपति ने की सरयू की आरती

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सरयू तट पर पहुंची और 2100 बत्ती के दीपकों से आरती के कार्यक्रम में शिरकत की। यहां राष्ट्रपति ने सरयू नदी का विधि-विधान से पूजन किया और आज की विशेष आरती भी की।

सरयू घाट पर चारों तरफ वेद मंत्रों की गूंज सुनाई दे रही थी। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे। सरयू आरती के बाद राष्ट्रपति मुर्मू श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में श्री राम लला के दर्शन पूजन में सम्मिलित होकर आरती करेंगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *