मंत्री रविंद्र जायसवाल ने डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया औचक निरीक्षण

0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

मुख्य द्वार पर स्टेडियम का नाम सही तरीके से न लिखे जाने पर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों पर जमकर बिफरे

मुख्य गेट सहित चारों स्थान पर पूर्ववत डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम सही तरीके से शीघ्र लिखवाये जाने का दिया निर्देश वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल गुरुवार को अचानक सिगरा स्थित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे और निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद स्मार्ट सिटी के अधिकारियों पर बिफरते हुए उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का बोर्ड लगाते समय उसे पर लिखा नाम चेक कर लिया जाना चाहिए था। स्मार्ट स्मार्ट सिटी के कतिपय अधिकारियों के लापरवाही के कारण स्टेडियम के नाम को लेकर लोगों में कंफ्यूजन हुआ।

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्टेडियम के मुख्य द्वार सहित चारों स्थान पर जहां भी स्टेडियम का नाम लिखा है, उसे सुधार कराते हुए तत्काल पूर्ववत सुनिश्चित कराया जाए। इस कार्य को शीघ्र प्राथमिकता पर कराए जाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि चूंकि बोर्ड बाहर से बनवाया गया है, इसे तत्काल ठीक करा दिया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Related articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *