क्षत्रिय धर्म संसद ने जीएन सिंह के निधन पर जताया शोक

0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

वाराणसी।गाजीपुर के सेवराई के मूल निवासी व क्षत्रिय धर्म संसद काशी के संस्थापक सदस्य जीएन सिंह उर्फ गोरखनाथ सिंह का हृदयाघात के चलते शुक्रवार को रामनगर स्थित आवास पर निधन हो गया।शनिवार को अंतिम संस्कार हरिशचंद्र घाट पर किया गया। मुखाग्नि एकमात्र पुत्र पवन सिंह ने दी।स्वर्गीय सिंह अपने पीछे पत्नी, पुत्री के साथ भरापूरा परिवार छोड़ गए है।
उनके निधन की खबर सुनकर क्षत्रिय धर्म संसद और शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल में शोक की लहर दौड़ गई। क्षत्रिय धर्म संसद के पदाधिकारियों की एक शोक सभा पत्रकारपुरम में हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि जीएन सिंह शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने गरीब असहाय लोगों की निस्वार्थ बराबर सेवा की। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह पूरी तरह से क्रियाशील थे। शोक सभा में चत्रीय धर्म संसद के अध्यक्ष रणविजय सिंह, डॉ रमेश सिंह, संजीव कुमार सिंह, डॉ अरविंद सिंह, इंजीनियर राम विजय सिंह, संजय सिंह गौतम, किरन सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, कुंवर सिंह समेत काफी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *