परंपराओं और मान्यताओं के बावजूद यह देश कैसे एक साथ बना हुआ है


वाराणसी। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने 45 देशों के राजदूत और डिप्लोमेट्स के साथ काशी तमिल संगमम में किया संवाद,सवालों का ज्ञानवर्धक दिया जबाब। बोले भारत विविधताओं का देश है, जो अक्सर लोगों को आश्चर्यचकित करता है कि इतनी सारी भाषाओं, परंपराओं और मान्यताओं के बावजूद यह देश कैसे एक साथ बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह विविधता और इसमें अंतर्निहित एकता सभी भारतीयों को एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रखती है। रवांडा के उप उच्चायुक्त ने कहा कि भारतीयों द्वारा महसूस की जाने वाली एकजुटता कुछ ऐसी चीज है जिससे दुनिया भर के लोगों को सबक लेना चाहिए। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हो रहे युद्धों और संघर्षों के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीयों द्वारा अपनाई गई सद्भावना अनुकरणीय है। आइसलैंड के राजदूत ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की विविधता इसकी ताकत है।