सिटी ट्रांसपोर्ट के बेड़े में 100 ई-बसें बढ़ जाएंगी

0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second

वाराणसी। शहर के रामनगर, सारनाथ, अखरी, हरहुआ में जमीन चिह्नित हो चुकी है। दो महीने बाद सिटी ट्रांसपोर्ट के बेड़े में 100 ई-बसें बढ़ जाएंगी। इसे देखते हुए अधिकारियों ने खाका खींचा है।
वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के बेड़े में 50 ई-बसें है। चुनाव खत्म होते ही 100 और ई-बसें शहर में आ जाएंगी। ऐसे में 150 ई-बसें शहर के विभिन्न रूटों पर चलेंगी। डीजल वाली सिटी की 60 से 70 बसें भी चलेंगी। बसों को बार-बार मिर्जामुराद और कैंट का चक्कर न लगाना पड़े, इसलिए शहर के चारों दिशाओं में स्टेशन खोले जाएंगे। उन क्षेत्र में ही ई-बसें संचालित होंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के एमडी गौरव वर्मा के अनुसार शहर और ग्रामीण क्षेत्र की सीमा पर स्टेशन खोले जाने की तैयारी चल रही है। कम पैसे में वातानुकूलित सेवा का लाभ यात्रियों को मिल रहा है। इस समय ई-बसों में यात्रियों की भीड़ भी अधिक उमड़ रही है।

कैंट पर सिटी का होगा अपना अलग स्टेशन
अंतरराज्यीय कैंट बस स्टेशन पर काशी और क्षेत्रीय वर्कशॉप हटने के बाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज का अपना अलग स्टेशन होगा। ई-बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन भी लगभग बनकर तैयार है। यहीं बसें चार्ज होंगी और रूटों पर निकलेंगी। मौजूदा हाल में सिटी का कार्यालय और वर्कशाॅप भी अव्यवस्थित है। स्टेशन बनने के बाद यात्रियों को भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। कई बार भ्रम में यात्री सिटी बसों के अलावा रोडवेज की बसों में सवार हो जाते हैं। यह सब दिक्कतें अब नहीं होंगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *