72 लाख की धनराशि से चंन्द्र प्रभा रेगुलेटर की होगी मरम्मत

0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second

चंन्द्र प्रभा रेगुलेटर के मरम्मत होने से इससे जुड़े लगभग 70 से 80 गांव के किसानों को मिलेगा लाभ

चंदौली। चकिया विकास खंड अंतर्गत चितौड़ी गांव के समीप चंन्द्रप्रभा नदी पर बना रेगुलेटर वर्षों से जंग खाकर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने को मजबूर था। लेकिन चकिया ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ यादव के प्रयास से अब चंद्रप्रभा रेगुलेटर का दिन जल्द ही बहुरेगा। ब्लॉक प्रमुख द्वारा चंद्रप्रभा रेगुलेटर के मरम्मत के लिए पूर्व में अपने लेटर पैड पर शिकायत की गई थी व मरम्मत के लिए धन का मांग की गयी । जिसपर शासन द्वारा मामले को संज्ञान लेते हुए रेगुलेटर के मरम्मत के लिए 72 लाख की धनराशि की स्टीमेट बना कर स्वीकृति के लिए भेंजा गया।। चंद्रप्रभा रेगुलेटर का मरम्मत होने से कम से कम बबुरी क्षेत्र के लगभग 70-80 गांव के किसानों को लाभ मिलेगा। ‌बताते चलें कि चकिया ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ यादव द्वारा अपने लेटर पैड पर चितौड़ी गांव के समीप बने चंद्रप्रभा रेगुलेटर के मरम्मत के लिए शासन को पत्र लिखा गया था। जिसमें रेगुलेटर जंग खाकर खुलने व बंद होने में मुश्किल पैदा होना सहित 70 से 80 गांव के किसानों को परेशानियां झेलने आदि समस्याओं को दर्शाया गया था। मामले को संज्ञान में शासन द्वारा लिया गया। जहां ब्लॉक प्रमुख का प्रयास रंग लाया। वहीं शासन द्वारा चंद्रप्रभा रेगुलेटर के मरम्मत के लिए 72 लाख की धनराशि का स्टीमेट बनाकर भेजा गया। जिससे क्षेत्रीय किसानों को एक बार मदद की उम्मीद जगी है। किसानों ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख का यह प्रयास रंग लाया है। यदि रेगुलेटर का मरम्मत हो जाएगा तो 70 से 80 गांव के किसानों को समय पर सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध हो पाएगा। वर्षों से रेगुलेटर जंग खाकर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा था। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि पूर्व में शासन को पत्र लिखा गया था,मामले को संज्ञान में लेते हुए रेगुलेटर को जल्द से जल्द सुचारू ढंग से मरम्मत कराकर चालू करने का आदेश मिल चुका है। इस प्रयास से किसान सहित आसपास के लोग काफी खुश हैं, जल्द ही सिंचाई की व्यवस्था सुदृढ़ हो जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *